पुलिसकर्मियों को बचाव हेतु मास्क एवं सैनेटाइजर आदि का वितरण किया गया-

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी रिजर्व पुलिस लाइन्स बाराबंकी में कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत पुलिसकर्मियों को बचाव हेतु मास्क एवं सैनेटाइजर आदि का वितरण किया गया- दिनांक 21 जून 2021 को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित सभागार में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री यमुना प्रसाद एवं जनपद बाराबंकी की वामा सारथी, पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्षा श्रीमती अन्विता प्रसाद द्वारा पुलिस लाइन्स परिसर के अन्दर आवासित एवं कार्यरत कार्मिकों एवं उनके परिवार के सदस्यों को कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी के संक्रमण के दृष्टिगत कोविड-19 गाइडलाइन व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क, सैनेटाइजर, लिक्विड सोप, ब्लीचिंग पाउडर व किट का वितरण किया गया ।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

Don`t copy text!