जहांगीरगंज ब्लाक प्रमुखी के लिए सियासी जंग हुई तेज

सरयूनगर। जहांगीरगंज विकासखंड की ब्लॉक प्रमुख पद के लिए सियासी जंग तेज हो गई है। संभावित दावेदारों ने भोज एवं सम्मान समारोह के जरिए बीडीसी सदस्यों को अपने पक्ष में करने के लिए जोड़-तोड़ शुरू कर दी है। चुनाव तिथि घोषित न होने के बावजूद प्रत्याशियों में प्रमुखी को लेकर जनसंपर्क अभियान चरम पर है। प्रत्याशियों के समर्थक देर रात बीडीसी सदस्यों की मनुहार करने में जुटे हुए हैं।
जहांगीरगंज प्रमुख पद की कुर्सी दूसरी बार अनुसूचित वर्ग महिला के लिए आरक्षित हुई है, जिस पर कब्जा जमाने के लिए पूर्व प्रमुख विनीता कन्नौजिया तथा पुष्पा कन्नौजिया व मीरा गौतम चुनावी मैदान में हैं। तीनों प्रत्याशियों में पूर्व प्रमुख विनीता कन्नौजिया व पुष्पा कन्नौजिया कम्हरिया गांव की बहुए हैं। दोनों के परिजन एवं समर्थक भाजपा से जुड़े हैं। जबकि मीरा गौतम के पति संजय गौतम सपा के सक्रिय कार्यकर्ता है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा विधायक अनीता कमल, यशवंत सिंह मोनू व बलवंत सिंह सोनू तथा पूर्व प्रधान अनिल सिंह के पुष्पा कन्नौजिया के पक्ष में होने से चुनाव काफी रोचक हो गया है जबकि निर्दल प्रत्याशी विनीता कन्नौजिया के पक्ष में पूर्व प्रमुख अरविंद सिंह, उनके बड़े भाई ठेकेदार सुरेश सिंह व कुछ दूसरे दलों के नेता भी खुलकर समर्थन में लामबंद होकर बागडोर संभाले हुए हैं।
कार आशीष सोनी अंबेडकरनगर

Don`t copy text!