डीएसएम लायंस पब्लिक स्कूल में मनाया गया योग दिवस

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व शाह आमिर की रिपोर्ट

भेलसर(अयोध्या)डीएसएम लायंस पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया गया।कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए प्राणायाम,अनलोम विलोम,कपाल भारती आदि योग किया गया।
प्रधानाचार्या डॉ भावना मिश्रा ने कहा कि सभी को प्रतिदिन कम से कम आधा घंटा योग अवश्य करना चाहिए क्योंकि जीवन को स्वस्थ रखने के लिए योगा बहुत ज़रूरी है।बताया कि बच्चों ने अपने अपने घरों में रह कर योग किया।अपनी सेल्फी क्लास ग्रुप व्हाट्सएप पर भेजी और बच्चों ने ऑनलाइन आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता में योग पर पेंटिंग्स भी बनाई।इस योग दिवस के मौके पर उपप्रधानाचार्य आरबी सिंह,अरविन्द यादव,विपिन कुमार प्रजापति,विष्णुकांत गोस्वामी,मधुलिका श्रीवास्तव,सविता बालियान,नैंसी सिंह,राहुल देव,राम आशीष,शाह आमिर आदि टीचर उपस्थित रहे।

Don`t copy text!