भेलसर(अयोध्या)मवई थाना क्षेत्र के ग्राम चैन पुरवा मजरे सैदपुर गांव में रविवार की सुबह गाय का बछड़ा नलकूप के कुएं में गिर गया।जिसे ग्रामीणों ने पुलिस के सहयोग से घंटों मशक्कत के बाद बाहर निकाला।
ग्राम चैन पुरवा में रविवार की सुबह एक गाय का बछड़ा छत्रपाल की नलकूप के बोरिंग में अचानक गिर गया।ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने इसकी सूचना गोरक्षक दल के तहसील अध्यक्ष राकेश तिवारी को दी।सूचना मिलते मौके पर पहुंचे श्री तिवारी ने इसकी सूचना पीआरवी व सैदपुर चौकी पुलिस को दी।जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे सैदपुर चौकी के सिपाही मंकेश्चर गिरी,उमेश यादव,राजेश यादव व उमेश यादव ने ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद गोवंश को कुंए से जीवित निकाला।
Related Posts

