लोकतन्त्र सेनानी गौरव सम्मान के मुख्य अतिथि होंगे रामगोविंद चैधरी
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। लोकनायक जयप्रकाश नारायण ट्रस्ट, लखनऊ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी, बाराबंकी हिन्दी पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष पाटेश्वरी प्रसाद और वरिष्ठ पत्रकार अमीर साबरी ने बताया है कि नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चैधरी 25 जून को गांधी भवन, देवा रोड, बाराबंकी में आयोजित लोकतन्त्र सेनानी गौरव सम्मान 2021 का बतौर मुख्य अतिथि गौरव बढ़ाएंगे। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद विशम्भर प्रसाद निषाद, पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह और पूर्व मन्त्री अरविन्द सिंह गोप सम्मान समारोह का गौरव बढ़ाएंगे। इस समारोह के खास आकर्षण होंगे वह लोकतन्त्र सेनानी जिन्होंने 1975 में आपातकाल को चुनौती दी थी। लोकतन्त्र सेनानी गौरव सम्मान 2021 को लेकर बुधवार को जारी प्रेसनोट में आनिल त्रिपाठी, पाटेश्वरी प्रसाद और अमीर साबरी ने बताया है कि समारोह पूर्वान्ह 11 बजे प्रारम्भ होगा। समारोह में दो गज दूरी-मास्क जरूरी का कड़ाई से अनुपालन किया जाएगा। समारोह तीन सत्र में होगा। पहला सत्र होगा सम्मान समारोह का जिसमें लोकतन्त्र सेनानी राजनाथ शर्मा (अध्यक्ष, गांधी जयंती समारोह ट्रस्ट), रामसेवक यादव (अध्यक्ष लोकतन्त्र सेनानी कल्याण समिति, उत्तर प्रदेश), डाक्टर राजाराम वर्मा (संस्थापक उपाध्यक्ष, लोकतन्त्र सेनानी कल्याण समिति, उत्तर प्रदेश), नरेश शर्मा (कोषाध्यक्ष, लोकतन्त्र सेनानी कल्याण समिति, उत्तर प्रदेश), बेचई यादव (जिलाध्यक्ष, लोकतन्त्र सेनानी कल्याण समिति, सिद्धार्थनगर), सत्यप्रकाश आर्य (जिलाध्यक्ष, लोकतन्त्र सेनानी कल्याण समिति, बुलन्दशहर) और मुस्तफा हुसैन (जिलाध्यक्ष, लोकतन्त्र सेनानी कल्याण समिति, लखनऊ) को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। दूसरे सत्र में स्वदेशी अपनाओ-देश बचाओ आंदोलन एवं भारत पाकिस्तान बांग्लादेश का महासंघ बनाओ मुहिम को तेज करने की रूपरेखा पर विचार किया जाएगा। तीसरे सत्र में लोकतन्त्र रक्षा का सामूहिक संकल्प लिया जाएगा।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

