पांच दिवसीय योग शिविर का समापन

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

रामनगर बाराबंकी। ग्राम अमोली कला के राम जानकी मंदिर में चल रहे 5 दिवसीय प्रशिक्षण योगशिविर का आज समापन हो गया 19 जून से 23 जून तक सुबह 5 से 7 बजे तक चलने वाले प्रशिक्षण शिविर में उत्तराखंड हरिद्वार के पतंजलि योगपीठ के योगाचार्य रजत शर्मा द्वारा ग्रामीणों को योग का प्रशिक्षण देते हुए योग सिखाया गया आज समापन दिवस पर योगाचार्य रजत शर्मा ने कहा कि आप लोग योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करके स्वस्थ शरीर के लिए योग अवश्य करे अधिवक्ता गौरव मिश्र ने कहा कि योग करने से शरीर को बहुत से फायदे है वैदिक काल से योग का महत्व है प्राचीन भारत मे भी योग करने की परंपरा रही योग करने से शारीरिक और मानशिक दोनों तरह के लाभ मिलते है हम सभी को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल कर स्वस्थ्यता को अपनाना चाहिए इस अवसर पर सुधीर त्रिपाठी, आयुष सिंह, विजय कुमार मिश्र, करन सिंह,ज्ञान प्रकाश मिश्र, शुभ, रवि अन्ना आदि ने प्राप्त योग प्रशिक्षण का सद्पयोग करते हुए ग्रामीणों को योग के प्रति प्रेरित करने की बात कही और योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने की बात कही शिविर समापन पर ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में ही हवन पूजन भी किया।नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

Don`t copy text!