प्रियंका गांधी के स्वागत को लेकर बनी रुप रेखा
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बाड्रा के 16 जुलाई को लखनऊ आगमन पर जनपद के हजारो कांग्रेसजन चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट अमौसी पर पहुंचकर ऐतिहासिक स्वागत करेंगे। उक्त आशय की जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने आज पूर्व राज्यसभा सांसद डा. पीएल पुनिया के आवास पर कांग्रेसजनो की स्वागत तैयारी बैठक में दी बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग मध्यजोन के अध्यक्ष तनुज पुनिया विशेष रूप से मौजूद थे। कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन ने बताया कि आगामी 16 जुलाई को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव राजधानी दिल्ली से चलकर प्रातः 8ः30 बजे चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट अमौसी पर विमान से उतरेगी। जहां जनपद के हजारो कांग्रेसजन प्रातः 7ः00 बजे जनपद बाराबंकी मुख्यालय से एयरपोर्ट पर पहुंचकर उनका स्वागत करके प्रदेश कांग्रेस कार्यालय तक लायेगे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

