ज्ञानदास के अन्तिम दर्शन में जुटे श्रद्धालु

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। हड़ियाकोल के श्री राम वन कुटीर आश्रम के स्वामी ज्ञानदास का बीती रात पंचतत्व में विलीन हो गए। बुधवार दोपहर उनका अंतिम संस्कार आश्रम के परिसर में किया गया। उनके अन्तिम दर्शन के लिये जनपद से लेकर पूरे प्रदेश व कई अन्य प्रदेशों के लोग भी शामिल हुए और उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने स्वामी जी के अंतिम दर्शन कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर पूर्व मंत्री श्री गोप ने कहा कि स्वामी जी बहुत बड़े समाजसेवी भी थे उन्होंने लाखों गरीबों बेसहारा लोगों की सेवा की हर वर्ष हजारों लोगों का शिविर आयोजित कर मोतियाबिंद और हाइड्रोसील का निःशुल्क आपरेशन करा कर गरीबों का उपचार किया जाता रहा है। उन्होने आगे कहा कि स्वामी जी ने आश्रम में ही एक बजरंगबली का भव्य मंदिर भी बनवाया है। मै उनके सेवादारों से आग्रह करता हूं कि जिस तरह से स्वामी जी ने लोगों की सेवा की है यह निरन्तर जारी रहे ऐसा प्रयास होना चाहिए। ताकि दूर दराज से आने वाले गरीबों का उपचार प्रेत्येक वर्ष की तरह मिलता रहे। इस मौके पर पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, अजय वर्मा बबलू, नसीम कीर्ति, अजय वर्मा अजजी, मनीष मेहरोत्रा आदि हजारों लोगों ने अंतिम संस्कार में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!