भाजपा सरकार में गुंडो का बोलबाला /सोनू यादव ने सपाईयों में भरा जोश
रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी। भाजपा सरकार की नीतियों के विरूद्ध समाजवादी पार्टी ने मोर्चा खोला। बढ़ी महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध और राजनीतिक मूल्यों की गिरावट को मुद्दा बनाकर समाजवादी पार्टी ने जनपद की सभी तहसीलों में जमकर हल्ला बोला। तहसील रामनगर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ समाजवादी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर श्री गोप ने कहा कि सरकार अपनी नैतिकता खो चुकी है अब इस सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए। ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में जो नंगा नाच पुलिस और बीजेपी के गुंडों ने किया है बहुत ही शर्मनाक हरकत है लोकतन्त्र की हत्या है इसे समाजवादी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। इस मौके पर अजय वर्मा बब्लू, अतीक चौधरी, राजन सिंह, जयसिंह यादव, अब्दुल जलील, नाजिया बानो, मिथलेश तिवारी, सूफिया बानो, प्रभाकर सिंह, बब्बू सिंह रैकवार, प्रवीण सिंह, विजय यादव, अन्नू रावत आदि सपाई मौजूद रहे।
विधायक गौरव ने किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव में डबल इंजन की सरकार द्वारा की गयी प्रत्योचित हिंसा ने भारत के संविधान को नजरअंदाज करते हुए हिटलर की तानाशाही से कई कदम आगे निकल चुकी है। आगामी विधानसभा चुनाव में सपा पूर्ण बहुमत के साथ उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी। उक्त विचार आज सपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के आहवाहन पर गन्ना दफ्तर में आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान जैदपुर विधायक गौरव कुमार रावत व सदर विधायक ने संयुक्त रूप से उपस्थित कार्यकर्ताओं में व्यक्त किये। आज सुबह से ही जैदपुर विधायक गौरव कुमार के आवास पर कार्यकर्ता इक्ट्ठा होने लगे थे। वहां से पैदल सभी लोग विधायक जैदपुर के नेतृत्व में कोविड गइड लाइन का पालन करते हुए गन्ना दफ्तर पहुंचे जहां राष्ट्रपति को सम्बोधित उपजिलाधिकारी सदर नवाबगंज को एक 16 सूत्रीय ज्ञापन पत्र सौंपा। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद, शानू प्रधान, अखिलेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष पिन्कू सैनी, केशव राम वर्मा आदि सपाई उपस्थित रहे।
किसान विरोधी है भाजपा सरकार : राजीव सिंह

रामसनेहीघाट, बाराबंकी। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार पर सपाइयों ने पूर्व कृषि राज्य मंत्री राजा राजीव कुमार सिंह की अगुवाई में विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को दिया। उप जिलाधिकारी को दिये गए ज्ञापन में कहा गया है कि किसानों और उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिया जाए एवं निम्नतम मूल्य एमएसपी की गारंटी दी जाए। इसी तरह प्रदेश में किसानों का गन्ने का बकाया का भुगतान 15 हजार करोड़ तत्काल दिलाने, किसानों पर थोपे गये काले कृषि कानून को तत्काल वापस लिया जाए। ज्ञापन में डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, खाद बीज कीटनाशक दवाएं, कृषि यंत्र इत्यादि के बढ़ते मूल्यों पर रोक लगाने, बेरोजगार नौजवानों को रोजगार देने की मांग की गई है। इसी तरह प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने, महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार पर रोक लगाने, समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं के ऊपर दर्ज फर्जी मुकदमों को तत्काल वापस लेने एवं उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग की गई है। सपाइयों ने प्रदेश में सरकार द्वारा किए जा रहे संगठित अपराध को अबिलंब बंद करने, प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को तत्काल ठीक करने, बढ़ते भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, कोरोना काल में सरकार द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की जांच कराने एवं मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की गई है। इस अवसर पर कुंवर रितेश कुमार, बच्चा सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख दिनेश प्रताप सिंह, डीडीसी चक्खन यादव, सोनू यादव, बिन्नू जायसवाल, युवा नेता अनुपम जायसवाल, डॉ. एम एल साहू, अंबिका प्रसाद वर्मा, डा. ज्ञान प्रकाश यादव, निर्मल यादव, पप्पू यादव, मनोज यादव राम धीरज आदि सपाई मौजूद रहे।
सोनू यादव ने सपाईयों में भरा जोश
बाराबंकी। तहसील रामसनेहीघाट में प्रदेश कमेटी के आह्वान पर गुरुवार को बढ़ती महंगाई के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करके नारेबाजी की। हाथों में तख्तियां व गैस सिलेन्डर लेकर अपनी आवाज को बुलंद किया। सपा नेता उमानाथ यादव उर्फ सोनू यादव के नेतृत्व में सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, रसोई गैस, खाद, बीज आदि पर बढ़ती महंगाई के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। सोनू यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार लोकतांत्रिक व्यवस्था की विरोधी है। जिला पंचायत और ब्लाक प्रमुख पदों के चुनाव में भाजपा नेताओं ने गुंडागर्दी की सारी हदें पार कर दीं हैं।
रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

