बाराबंकी। नगर कोतवाली पुलिस ने एक अभियुक्त को एक किलो नाजायज गांजे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार कोतवली प्रभारी अमर सिंह के मुताबिक सूचना मिली कि एक व्यक्ति नाजायज गांजा लेकर आने वाला है। जिसके बाद अमर सिंह उपनिरिक्षक शशिकान्त सिंह, कांस्टेबल दिनेश कुमार सिंह, विनय कुमार जायसवाल के साथ हैदरगढ़ रोड ओवर ब्रिज हाईवे के निकट पहुँचकर इन्तिजार करने लगे। कुछ देर के बाद एक व्यक्ति आता दिखाई दिया तो पुलिस की पूछताछ करने पर उसने अपना नाम रामू कुमार चौबे पुत्र गया प्रसाद चौबे निवासी ग्राम बतनेरा थाना मोहम्मदपुरखाला का रहने वाला बताया। उसके पास मौजूद थैले की तलाशी ली तो उसमें से लगभग एक किलो गांजा मिला। कोतवली प्रभारी का कहना है कि अभियुक्त रामू कई वर्षों से गांजा खरीदने व बेचने का काम करता है। फिलहाल पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
Related Posts

