दो स्मैक तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे
मोहम्मद अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स 8787049566
बाराबंकी। कोतवाली प्रभारी फतेहपुर ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर दो तस्करों को धर दबोचा। दोनो के पास से पुलिस ने 80 ग्राम स्मैक बरामद की। प्रभारी निरीक्षक ने मुकदमा दर्ज करके दोनो तस्करों को जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर कोतवाली प्रभारी संजय कुमार मौर्य ने अपने सहयोगियों के साथ रसूल पनाह मोड़ पर स्थित फतेहपुर देहात के निकट छापा मार करके इसी थाना क्षेत्र के ग्राम देवखारिया निवासी अमित वर्मा पुत्र चन्द्रभान वर्मा ग्राम खपुरवा खानपुर निवासी रामचरित पुत्र रामशरण यादव को धर दबोचा। पुलिस ने उनके पास से 80 ग्राम स्मैक व एक हीरोहाण्डा स्पेलण्डर बाइक बरामद की। थाना प्रभारी ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके दोनो तस्करों को जेल भेज दिया। मोहम्मद अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स 8787049566

