13 अगस्त से शुरू होगा कैरम टूर्नामेंट

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। महात्मा गांधी स्पोटर्स क्लब की एक बैठक गांधी भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे क्लब के संस्थापक राजनाथ शर्मा ने बताया कि प्रसिद्ध खिलाड़ी स्व. उस्मान किदवई की स्मृति में आगामी 13 अगस्त से 15 अगस्त तक कैरम टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा। यह टूर्नामेंट गांधी भवन में प्रातः 10 बजे से अपराहन 03 बजे तक होगा। जिस प्रतियोगिता में प्रवेश की अन्तिम तिथि 11 अगस्त है। जो खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं वह गांधी भवन में सम्पर्क कर सकते है। इस मौके पर क्लब के मुख्य संरक्षक चौधरी छोटे लाल, अध्यक्ष सलाउद्दीन किदवई, महामंत्री मो. उमैर किदवई, विनय कुमार सिंह, मृत्युंजय शर्मा, अब्दुल रहमान लल्लू, अशोक शुक्ला, इकबाल अशरफ किदवई, पाटेश्वरी प्रसाद, मुजीब अहमद आदि लोग मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!