पूर्व मंत्री गोप के संग सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने चलायी साइकिल
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
रामनगर बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पूर्व मंत्री अरविन्द कुमार सिह गोप की अगुवाई मे साईकिल रैली निकाल कर विरोध दर्ज कराया। मालुम हो कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर प्रदेश की सभी तहसीलो मे सपाईयो ने साईकिल रैली निकाल कर जनविरोधी नीतियो का विरोध किया। श्री गोप ने समर्थको के साथ सिरौलीगौसपुर तहसील के बदोसराय चौराहे पर रामसेवक यादव की मूर्ति पर माल्यार्पण कर साइकिल रैली की शुरुवात की। रामनगर तहसील क्षेत्र मे आते ही हजारो समर्थको ने उनका स्वागत किया। नौजवानों की भीड़ देखकर मंत्री गदगद होकर बोले अब 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनने से कोई रोक नही सकता। भाजपा सरकार का नामोनिशान नहीं रहेगा। तीन इंजन की सरकार अब बस कुछ दिनों की मेहमान है।रैली के आयोजन मे मुख्य रुप से डी डी सी विनोद यादव डा नोमानी पूर्व ब्लाक प्रमुख राजन सिंह जय सिंह यादव अमित सिंह आजाद प्रदीप शर्मा कटका आदि लोगो ने बढ चढ कर भागीदारी की।सपा कार्यालय रामनगर पहुंच कर श्री गोप ने जनेश्वर मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण कर वहा पर मौजूद सभी समर्थको की हौसला अफजाई करते हुये कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई।आप लोगो के बदौलत हम लोग प्रचंड बहुमत की सरकार 2022 मे बनायेगे। युवा ह््रदय सम्राट अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनायेगे।रैली मे अजय वर्मा बबलू डॉ कुलदीप सिंह भूपेंद्र प्रताप सिंह बबलू अमित सिंह प्रधान मोनू सिंह प्रवीन सिंह रवि सिंह मनोज यादव संजय यादव पुरुषोत्तम मिश्रा रिकूं सिंह कमलेश यादव बी डी सी अमरेन्द्र सिंह आशीष दीक्षित प्रभात शुक्ला विवेक सिंह, बजरंग बी डी सी राहुल सिंह, छोटे राजा, बाबू सिंह, प्रहलाद सिंह, सुनील सिंह अनिल सिंह प्रधान कुलदीप यादव विवेक सिंह किशनपुर, सभाजीत सिंह, बंटी सिंह, आसमान सिंह, प्रिंस सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद थे।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

