सूचना मंत्रालय व पत्रकार बतातकर वसूली कर रहे ठगों की पिटाई

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी09/08/2021(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। थाना मसौली के कस्बा त्रिलोकपुर में गैर जनपद के 3 लोग खुद को सूचना मंत्रालय का अधिकारी दूसरे ने पत्रकार बताकर दुकानदारों को डरा धमका कर धन उगाही के आरोप में ग्रामीणों ने पकड़ कर जमकर पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। संगठित दुकानदार रामविलास यादव, ललित सोनी, अखिलेश द्विवेदी द्वारा दी गयी तहरीर में बताया गया है कि कॉस्मेटिक फोटो स्टेट आदि दुकान के सामने यूपी 32 डीक्यू 3671 सीआर 4 टाटा कार से 3 लोग आए और बताया कि हम लोग सूचना मंत्रालय से आये है। आप लोग अपना लाइसेंस दिखाओ काफी रौब और धमकी के साथ फटाफट कागज दिखाने का दबाव बना कर जेल भेजने की बात कही बताया कि दुकानदार डर गए घबरा गए की कोई बड़ा साहब आ गया है। मौके पर मौजूद दुकानदारो ने बताया की हमने साहब को 5 सौ रुपया खर्चा दे दिया आप भी हाथ पैर जोड़ कर छुट्टी ले लो लेकिन पीड़ित रामविलास को शक हो गया। कि ये लोग ठग है। इसी बीच काफी भीड़ जमा हो गयी। भीड़ के पूछने पर पकड़े गए तीनो लोगो ने बताया कि हम लोग टीवी चैनल से आये है। इसके बाद बताया कि वर्ड मैसेज हिंदी दैनिक समाचार पत्र से आया हूं। इसी बात पर भीड़ आक्रोशित हो गयी और पिटाई कर दी।

मिले नशे का इंजेक्शन

पुलिस द्वारा आरोपियों का जामा तलाशी के दौरान इंजेक्शन वाहन से कूटरचित प्रपत्र रशीद बुक आदि बरामद हुए है। ग्रामीणों ने बताया कि तीन में दो लोग पकड़े गये 1 फरार हो गया। इस घटना के बाद ग्रामीणों द्वारा बनाया गया वीडियो खूब वायरल हो रहा है। पुलिस ने दो लोगो को हिरासत में लेकर पूछतांछ कर रही है। आरोपियों ने बहराईच जिले के निवासी होना बताया है।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी09/08/2021(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!