निंदूरा, बाराबंकी। खेत मे पानी लगा रहे युवक को रास्ते में विषैले सर्प ने डंस लिया। जिसकी जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार बड्डूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हक्काबाद खिंझना निवासी सुरेश यादव 45 वर्ष मंगलवार को अपने खेत में पानी लगा रहे युवक को विषैले सर्प ने उसे डंस लिया। इसकी जानकारी युवक ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिजनों ने आनन-फानन कर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराने ले जा रहे जहां रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। युवक की मौत परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

