जीएसटी काउंसिल की बैठक से डिप्टी कमिश्नर व जिला टैक्स बार एसोसिशन के वकीलों के साथ बैठक
अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677
बाराबंकी 15 सितंबर। अयोध्या में जीएसटी काउंसिल की बैठक 17 सितम्बर कों होनी है उससे पूर्व वाणिज्य कर विभाग में डिप्टी कमिश्नर/कार्यालय अध्यक्ष अनिल कुमार कनौजिया की अध्यक्षता में जिला टैक्स बार एसोसिशन के वकीलों के साथ आज एक बैठक की गई।
कार्यक्रम में अधिवक्ताओं से जीएसटी में किसी प्रकार की समस्या से अवगत कराए जाने आग्रह किया गया। जिस पर टैक्स बार अध्यक्ष पवन कुमार वैश ने कहा जब यहां के अधिकारी जीएसटी व हमारी समस्याओं का समाधान ही नही कर सकते या उनके अधिकार क्षेत्र में वो चीजें नहीं आती तो ऐसी बैठक बेनतीजा है। जीएसटी कार्यालय की लोकल समस्याएं को अवगत कराते हुए एडवोकेट मनोज जैन व आलोक श्रीवास्तव ने कहा काफी दिनों से आश्वासन के बावजूद विभाग की लिफ्ट वर्षों से बंद पड़ी है। जिसपर कोई संतोषजनक कार्य आज तक नही हुआ। व्यापारियों, कर्मचारियों व अधिवक्ताओं को लिफ्ट के कारण समस्या का लगातार सामना उठाना पड़ रहा है। एडवोकेट दिलीप गुप्ता ने टैक्स बार का मुख्य द्वार मेन गेट की ओर से खुलवाए जाने की मांग किया। इस मौके पर राम जी श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, बनराज सिंह, सुशील कुमार गुप्ता, आशुतोष श्रीवास्तव, नवीन जायसवाल, राहुल सिंह, राजन चतुर्वेदी, भागीरथ यादव व रामकमल शामिल थे।
अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

