गरीबों का पैसा डकार गयी फाइनेंस कम्पनियां : तनुज पुनिया कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले कांग्रेस प्रत्याशी

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। गरीब आवाम की गाढ़ी कमाई का पैसा फाइनेंस कम्पनियां हड़प कर भाग रही हैं जिसके कारण जनता का करोड़ो रूपया डूब गया है और डूब रहा है। सेविंग की अवधि पूरी होने के बाद भी फाइनेंस कम्पनी अपने वायदे के अनुसार जनता को पैसा नही दे रही हैं, इससे प्रतीत होता हैं कि इनकी नियत में खोट हैं। सहारा इण्डिया का पैसा आवाम को न मिलने के कारण जनता आक्रोशित हैं। उक्त बात विधानसभा जैदपुर कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया ने कस्बा कोठी में जिला पंचायत सदस्य जंग बहादुर पटेल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कही। श्री पुनिया ने आगे कहा कि भाजपा सरकार के सामने से विजय माल्या, नीरव मोदी, मेहुल चौकसी इस देश का अरबों रूपये लेकर देश से फरार हो गये हैं जिनकी आज तक वापसी नही हो पायी हैं। उसी तरह धन के लोभी चन्द लोभ फाइनेंस कम्पनी बनाकर तरह तरह की लालच देकर जल्द उनका धन दुगुना तिगुना करने की लालच देकर स्थानीय नौजवानों को एजेण्ट बनाकर उनके द्वारा अच्छी धनराशि जमा करवा लेते हैं और जब यह धनराशि हजारों करोड़ में हो जाती हैं तो कम्पनियां बंद हो जाती हैं और फाइनेंस कम्पनी के मालिक भूमिगत हो जाते हैं और निरीह जनता बेबस होकर अपनी बरबादी पर आसूं बहाती हैं लेकिन सरकार द्वारा इन फाइनेंस कम्पनियों पर जितना अंकुश लगना चाहिये वह काम सरकार व रिजर्व बैंक को सख्ती से लागू करना चाहिये तथाकथित फाइनेंस कम्पनी के संचालको की इतनी सम्पत्ति अधिकृत कर लेनी चाहिये जिसे बेचकर आवाम का पैसा वापस किया जा सकें। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मो. मोहसिन, राजलक्ष्मी वर्मा, सत्य प्रकाश वर्मा, हरिताश यादव, अम्बरीश रावत आदि मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!