उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को हर माह देगी प्रोत्साहन राशि, प्रदेशभर में चार को लगेगा अप्रेंटिसशिप मेला
आशिष सिंह संवाददाता एसएम न्यूज़24टाइम्स लखनऊ उत्तर प्रदेश
लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए अप्रेंटिसशिप मेला लगाने जा रही है। चार अक्टूबर को सभी जिलों के नोडल राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में मेला लगेगा। निर्देश है कि जिलाधिकारी अधिकाधिक संख्या में युवाओं का प्रतिभाग कराएं। हर माह युवाओं को 2500 रुपये प्रोत्साहन धनराशि भी मिलेगी। अपर मुख्य सचिव, एमएसएमई व निर्यात प्रोत्साहन विभाग नवनीत सहगल व सचिव, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग उप्र आलोक कुमार ने इस संबंध में विस्तृत निर्देश जारी किया है। प्रदेश में लगभग दो लाख उद्योग व एमएसएमई इकाइयां चल रही हैं। उद्योग व एमएसएमई की ओर से युवाओं को अप्रेंटिस के रूप में रखे जाने पर सरकार 2500 प्रतिमाह प्रोत्साहन धनराशि दे रही है। युवाओं के अप्रेंटिस करने का लाभ उद्योग व एमएसएमई को मिलेगा, क्योंकि उन्हें अपने लिए अधिक से अधिक संख्या में दक्ष कामगार मिलेंगे।
आशिष सिंह संवाददाता एसएम न्यूज़24टाइम्स लखनऊ उत्तर प्रदेश

