सपा की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाए : राकेष वर्मा कार्यक्रम में बोले पूर्व मंत्री

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। किसान और गरीब इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया कर देगी। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से बहुत नाराज है। उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं लौटेगी। सपा के लोग अपने-अपने बूथ पर मजबूती के साथ चुनाव की तैयारी करें। उक्त विचार रविवार को सपा राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा चलाए जा रहे अपना बूथ करो मजबूत कार्यक्रम के तहत विधानसभा जैदपुर के ग्राम-मुहिउद्दीनपुर में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री कमलाकान्त गौतम ने व्यक्त की। उक्त अवसर पर पूर्व कारागार मंत्री राकेश कुमार वर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि आप सभी लोग अपने-अपने बूथ को मजबूत करने के लिए आज ही से लग जाए क्योंकि बूथ प्रबन्धक की ताकत से ही हम लोग इन जुमलेबाजी वालो को प्रदेश की गद्दी से उतार फेकेंगे। सभी लोग संगठित होकर समाजवादी पार्टी की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाए। जैदपुर विधायक गौरव कुमार रावत ने कहा कि आप सबकी मदद् की बदौलत मैं जैदपुर का विधायक बना हूँ। भाजपा की सरकार प्रदेश में होने के बावजूद आप सबने कठिन परिक्षम करके बाराबंकी जनपद का इतिहास दोहराया है। इस मौके पर सपा एमएलसी राजेष यादव, पूर्व मंत्री फरीद महफूज किदवाई, जिलाध्यक्ष, हाफिज अयाज अहमद ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद रिज़वान संजय ने किया। इस मौके पर रामपाल वर्मा, मोहम्मद उबैद शानू, केशवराम वर्मा, रेहान कामिल चेयरमैन, रियाज अहमद चेयरमैन आदि उपस्थित रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!