अवध क्षेत्र की कार्यसमिति की बैठक की तैयारी पूरी

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270

बाराबंकी। भारतीय जनता युवा मोर्चा व क्षेत्र के अध्यक्ष नितिन मित्तल के मुताबिक अवध क्षेत्र की कार्यसमिति की बैठक की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। इस बैठक का आयोजन एम स्क्वायर बैंकट हॉल नियर पटेल स्कूल हैदर रोड बाराबंकी में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें प्रथम सत्र का उद्घाटन भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी की द्वारा किया जाएगा। अन्य सत्रो को प्रदेश महामंत्री अवध क्षेत्र के प्रभारी अमरपाल मौर्या, मोर्चा की सहप्रभारी अर्चना मिश्रा, क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री वरुण गोयल का संबोधन होगा, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी खुर्शीद आलम व बाराबंकी के मीडिया प्रभारी शिवम सिंह राठौर के मुताबिक कार्यसमिति की बैठक में विशेष तौर पर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन व सोशल डिस्टेंसिंग के तहत तैयारी की गई है।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270

Don`t copy text!