हसन को महामंत्री और अजय कुमार विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त

सोहेल अहमद अंसारी

बाराबंकी। (Suhail Ahmad Ansari) आजाद समाजा पार्टी और भीम आर्मी की मीटिंग जिला कार्यालय बड़ेल में की गई जिसका उद्देश 24–10–2021को लखनऊ में होने वाली महारैली की तैयारी और आने वाले विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी करने के लिए की गई ।इस बैठक में आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी की रणनीति तय की गई और 24–10–2021को होने वाली महारैली सफल बनाने पर चर्चा की गई।इस मौके पर हसन अब्बास को को जिला महामंत्री और अजय कुमार को विधानसभा अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी नियुक्त किया गया। वसीह हैदर एडवोकेट ने बताया कि 24–10–2021 को होने वाली महारैली को हम सभी लोगों को मिलकर सफल बनाकर भाई चंद्र शेखर आजाद जी के हाथों को मजबूत बनाना हेऔर आने वाले विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पार्टी को मजबूत बनाना है। इसमे हरिनंदन सिंह गौतम जिला अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी,शिवबरन सिंह जिला अध्यक्ष भीम आर्मी,अमर कुमार,विपिन कुमार,बलराम नायक, जितेन्द्र कुमार अमित कुमार सहित आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के पदाधिकारी और दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Don`t copy text!