राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने दिया अनिश्चितकालीन धरना
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ मोहम्मद अतीक की रिपोर्ट थाना क्षेत्र असंद्रा 787049566
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। विकासखंड कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का अनिश्चितकालीन धरना बीडीओ के आष्वासन पर समाप्त हो गया। सिरौलीगौसपुर ब्लॉक मुख्यालय पर सहायक विकास अधिकारी से लेकर तमाम कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ किसान संगठन द्वारा अनिश्चितकालीन धरने की घोषणा की गई थी। सोमवार को दर्जनों किसानों के साथ राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के प्रदेश सचिव शिवम तिवारी अनिश्चितकालीन धरना करने के लिए ब्लॉक परिसर में पहुंच गए। किसान ब्लॉक परिसर मे दरा बिछाकर धरने पर बैठे ही थे कि मौके पर खंड विकास अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए और वार्ता के बाद किसान संगठन ने धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी। धरना समाप्त करने की घोषणा करते हुए किसान नेता शिवम तिवारी ने कहा कि ब्लॉक प्रशासन द्वारा उन्हें एक सप्ताह में समस्याओं के निराकरण कराए जाने की लिखित सूचना दी है। जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। धरने पर अंशु कुमार शरीफ राइन विवेक गुप्ता राम गोपाल शुक्ला रामफेर कश्यप अखिलेश यादव केतकी रन्नो देवी फूलमती सहित दर्जनों किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ मोहम्मद अतीक की रिपोर्ट थाना क्षेत्र असंद्रा 787049566

