पूर्व सांसद पुनिया ने यात्रा दल को दिखाई हरी झण्डी

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

बाराबंकी। साहित्यकार अपनी बौद्धिक क्षमता से लेखनी के द्वारा समाज को निखारने-संवारने हेतु सृजन करता है, इस रूप में साहित्यकार तपस्वी होता है और समाज को ऋणी बनता है। उक्त बात मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉ. पीएल पुनिया ने पूर्वज साहित्यकार-जन्मभूमि दर्शन यात्रा के आठवें चरण (पूरक यात्रा) को मोहल्ला ओबरी स्थित अपने आवास से हरी झण्डी दिखाकर रवाना करते समय व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमित कुमार ने किया। अवधी के पुरोधा डॉ. राम बहादुर मिश्र ने कहा कि बाराबंकी का साहित्य और समाज समन्वय वादी है जिसमें सतनामी संप्रदाय, सूफी संप्रदाय, कबीर संप्रदाय, सगुण-निर्गुण परम्परा का साहित्य बहुत ही समृद्ध है। यात्रा दल में यात्रा निर्देशक डॉ. विनयदास, यात्रा अध्यक्ष प्रदीप सारंग, समन्यवक डॉ. बलराम वर्मा, यात्रा संयोजक पंकज कँवल, सह संयोजक शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ भाजपा अवध क्षेत्र अंगद सिंह, अनिल श्रीवास्तव लल्लू, सचिव डॉ. कुमार पुष्पेंद्र, अनुपम वर्मा, रमेश चंद्र रावत आदि रहे।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

Don`t copy text!