उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद 10वीं व 12 वीं परीक्षा फार्म भरने की तारीख बढ़ी, अब नौ नवंबर तक लेट फीस के साथ करें आवेदन

एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2022 के फार्म 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ भरने की तारीख बढ़ाकर नौ नवंबर कर दी है। इसके साथ ही कक्षा 9 और 11 में प्रवेश और पंजीकरण की तारीख भी नौ नवंबर तक बढ़ाई गई है। यूपी बोर्ड सचिव ने सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य को निर्देशित किया है कि बढ़ाई गई तारीख के मुताबिक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के संस्थागत एवं व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के परीक्षा फार्म भराए जाएं। साथ ही कक्षा नौ और ग्यारह में प्रवेश एवं पंजीकरण सुनिश्चित कराएं। कुछ दिन से तारीख बढ़ाए जाने की मांग की जा रही थी।यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2022 के लिए आनलाइन फार्म भरने की तारीख बढ़ा दी है। अब संस्थागत एवं व्यक्तिगत फार्म नौ नवंबर तक भरे जा सकेंगे, हालांकि इसके लिए परीक्षार्थियों को 100 रुपये विलंब शुल्क देना होगा। इसके साथ ही कक्षा नौ और 11 में प्रवेश एवं पंजीकरण की तारीख भी बढ़ाकर नौ नवंबर कर दी गई है। बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने बताया कि कहीं बाढ़ से परेशानी तो ग्रामीण क्षेत्र में नेटवर्क की दिक्कत के कारण तारीख बढ़ाए जाने की मांग की जा रही थी। उन्होंने सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि बढ़ाई गई तिथि के मुताबिक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के संस्थागत एवं व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के परीक्षा फार्म भराएं। इसके अलावा कक्षा नौ और 11 में प्रवेश एवं पंजीकरण भी सुनिश्चित कराएं।

एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

Don`t copy text!