पौरुष का हुआ सम्मान

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। समाजवादी पार्टी से मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड का राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर पौरुष कुमार सिंह का समाजवादी पार्टी कार्यालय में स्वागत-सम्मान समारोह किया गया। इस अवसर जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज ने कहा-आज युवाओं को बढ़-चढ़ कर समाज और देश के लिए आगे आना चाहिए। समाजवादी पार्टी युवाओं की पार्टी है। हम युवाओं के हित में हमेशा तत्पर है। इस अवसर पर अधिवक्ता कर्मवीर सिंह, आशीष सिंह आर्यन, अनमोल सिंह, सुशील सिंह, सिद्धार्थ सिंह, शाफे जुबेरी, चंदन सिंह, आलोक यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!