शहीद जनरल कासिम सुलेमानी की याद में निकाला गया कैंडल मार्च अमेरिका, इजराइल, सऊदी अरब के खिलाफ लगे मुर्दाबाद के नारे
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी
बाराबंकी। सैय्यदवाड़ा स्थित ग्राम आलमपुर नई सड़क पे ईरानी कुद्स फोर्स के कमांडर शहीद जनरल कासिम सुलेमानी की याद में कैंडल मार्च निकाला गया। अराकीने अंजुमन जीनतुल अजा रजि0 आलमपुर सैय्यदवाड़ा बाराबंकी के तत्वाधान में शाम 7 बजे जामा मस्जिद आलमपुर पे शिया समुदाय के लोग इकट्ठा होने लगे, प्राप्त जानकारी के अनुसार ये एक एहतिजाजी जुलूस ईरान के समर्थन में हुआ लोगो ने शांतिपूर्वक कैंडल मार्च के साथ शहीद जनरल कासिम सुलेमानी व अबू मेहदी अलमोहद्दिस की शहादत पे अमेरिका, इजराइल, सऊदी अरब मुर्दाबाद के नारे लगाए। अमेरिका की जालिम हुकूमत और उसके राष्ट्रपति ट्रम्प के खिलाफ नारेबाजी की गई। मौलाना सैय्यद सलमान अब्बास जैदी आलमपुर बाराबंकी (उस्ताद जामिया अबुतालिब सीतापुर) ने जियारते आशूरा पढ़ाई उसके बाद ये जुलूस हुसैनिया मुख्तार अली तक गया जहां पे मौलाना सैय्यद सलमान अब्बास साहब ने मजलिस को खिताब करते हुए शहीद कासिम सुलेमानी की बहादुरी और उनके नेक कर्मो को बखूबी बयान किया। उन्होने कहा कि ईराक में हमारे वतन की 40 नर्सो को कैद व बंधक बना लिया था तब यही जनरल कासिम सुलेमानी ने तिकरित शहर से इन 40 भारतीय नर्सो को हिंदुस्तान भेजने में अहम योगदान दिया था, आगे वो ।ठच् न्यूज की मजम्मत करते हुए कहा कि इस ।ठच् न्यूज ने जनरल के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दो का इस्तेमाल किया है आप लोग इस चेंनल को ब्लॉक करें। उन्होंने अपने बयान में कहा कि शहीद कासिम सुलेमानी व अबू मेहदी अलमोहद्दिस की कुर्बानी बेकार नही जाएगी, इतिहास व तारीखे गवाह है कभी भी किसी की शहादत बेकार नही होती, और ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह इमामे खामनेई साहब का वादा है की हम बदला लेके रहेंगे। बाद में उन्होंने कर्बला के मसाएब पढ़े। ग्राम प्रधान श्री फजल मेहदी ने लबबैक या हुसैन के साथ अमेरिका मुर्दाबाद इजराइल मुर्दाबाद के नारे लगवाए। इस जुलूस में सय्यदवाड़े के हजारों लोगों ने शिरकत करके शहीद कासिम सुलेमानी व अबू मेहदी अलमोहद्दिस को श्रीद्धाजंलि अर्पित करते हुए अमेरिका व ट्रम्प समर्थित जालिम हुकोमतों को निस्तोनाबूद होने की दुआएं की। अंजुमन जीनतुल अजा रजि. के नोहा खां जनाब शुजा साहब ने सभी से अपील करते हुए कहा कि हम अमेरिका के जुल्म के खिलाफ हमेशा खड़े रहे है और हमेशा खड़े रहेंगे, आखिर में जुलूस में शिरकत करने वालो का इन्होंने शुक्रिया भी अदा किया।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

