03 शातिर भैस चोर गिरफ्तार, कब्जे से 01 लाख 05 हजार रूपये, भैस,पिकअप, तमंचा ,कारतूस बरामद-

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी थाना कोठी पुलिस टीम द्वारा 03 शातिर भैस चोरों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 01 लाख 05 हजार रूपये, भैस, घटना में प्रयुक्त पिकअप व तमंचा मय कारतूस बरामद-

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 31.10.2021 को थानाध्यक्ष कोठी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इन्टेलीजेन्स के आधार पर शातिर भैस चोर गिरोह के 03 सक्रिय सदस्यों 1. वसीम पुत्र मुन्ना ग्राम जमलापुर थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी, 2. मेराज पुत्र मुन्नवर उर्फ मुन्ना निवासी ग्राम जमलापुर थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी, 3. ऐश मो0 उर्फ राजू पुत्र अली अहमद निवासी ग्राम टिकवामऊ थाना टिकैतनगर बाराबंकी को रारी नदी पुल (पशुवा घाट पुल) से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से एक लाख पांच हजार रूपये, 01 अदद पिकअप यूपी 41 एटी 1356, 01 राशि भैंस जिन्दा, 01 अदद तमन्चा 12 बोर, मय 01 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया । इस सम्बन्ध में थाना कोठी पर मु0अ0सं0 309/21 धारा 379 भादवि, मु0अ0सं0-318/21 धारा 379 भा0द0वि0, मु0अ0सं0 320/21 धारा 379/504 भादवि, मु0अ0सं0 322/21 धारा 3/25 आर्म एक्ट, मु0अ0सं0 323/21 धारा 379/411 भादवि पंजीकृत है। मौके से फरार/वांछित 04 अभियुक्तों 1. आलम पुत्र नियाज निवासी ग्राम रानी पुरवा थाना असंद्रा जनपद बाराबंकी, 2. सोनू पुत्र मुन्ना निवासी ग्राम जमलापुर भुडवा थाना असंद्रा जनपद बाराबंकी 3. मुतीन पुत्र भल्लर ग्राम भुडवा थाना टिकैतनगर बाराबंकी 4. धर्म निवासी ग्राम गौरा थाना हैदरगढ़ बाराबंकी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन कर प्रयास किये जा रहे है।

पूछताछ व साक्ष्य संकलन से प्रकाश में आया कि अभियुक्तगणों द्वारा गिरोह बनाकर भैंसों की चोरी करना तथा सलाटर हाउस में उन्हे कटवाने हेतु बेंचा जाता है। मेराज द्वारा अपने साथी के साथ दिन में रैकी की जाती है और रात में पिकअप में भैसों को लोड कर सलाटर हाउस में काटने हेतु बेंच दिया जाता है। अभियुक्तगणों द्वारा बाराबंकी, अमेठी, रायबरेली आदि जनपदों में अब तक कई चोरी की घटनाओं को कारित करना स्वीकार किया है।

आपराधिक इतिहास-

1. वसीम पुत्र मुन्ना ग्राम जमलापुर थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी
1-मु0अ0सं0-18/16 धारा 379/411 भादवि थाना कोठी जनपद बाराबंकी
2-मु0अ0सं0-61/16 धारा 379/411 भादवि थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी
3-मु0अ0सं0-188/16 धारा 379/411 भादवि थाना गुडम्बा जनपद लखनऊ

2. मेराज पुत्र मुन्नवरउर्फ मुन्ना निवासी ग्राम जमलापुर थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी
1-मु0अ0सं0-61/16 धारा 379/411 भादवि थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी
2-मु0अ0सं0-188/16 धारा 379/411 भादवि थाना गुडम्बा जनपद लखनऊ

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!