हिंदू युवा वाहिनी की मासिक बैठक हुई संपन्न

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

निन्दूरा, बाराबंकी। विकास खण्ड के अंतर्गत न्याय पंचायत अनवारी और  कुर्सी की बैठक ग्राम अनवारी के माता सती मंदिर पर हुई संपन्न, यह बैठक प्रमोद रावत की अध्यक्षता में हुई, बैठक में भाग लेने पहुंचे कुर्सी  विधानसभा अध्यक्ष उमेश यादव एवं प्रभारी दीपक यादव ने पहुंच कर चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी एवं संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं को बताया कि यदि कोई समस्या आती है तो आप लोग मुझे तत्काल सूचित करें। बैठक में समस्याओं को सुनते हुए संबंधित अधिकारी के पास फोन करके तत्काल समाधान किया जाय। बैठक में संगठन को मजबूती प्रदान करना एवं गोकशी, धर्मांतरण, लव जिहाद, लैंड जिहाद जैसे मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए तत्काल सूचित करें जिससे उसको रोकने में मदद मिल सके। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने प्रभारी और अध्यक्ष के साथ संकल्प लिया कि अपने आसपास होने वाले इस तरीके की गतिविधियों पर नजर रखेंगे और संबंधित विभाग को तत्काल सूचित करेंगे, बैठक में मुख्य रूप से उमेश यादव, दीपक यादव, मुकेश सिंह, मदन सिंह, नितिन मौर्य, प्रमोद रावत ,मिथुन रावत, सत्येंद्र सिंह, प्रदीप मौर्या, बालकराम यादव, राजेश गौतम, अवधेश पाल, विजय यादव, धर्मेंद्र यादव आदि लोग मौजूद रहे।

 

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

 

 

Don`t copy text!