भाजपा में कुशासन का राज चल रहा है : चौधरी उबैद जारी रहा जनसम्पर्क, मांगे सपा के लिए वोट

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। विधानसभा चुनाव की घोषणा भले ही अभी नहीं हुई है, लेकिन समाजवादी पार्टी सहित अन्य सभी पार्टियों ने अभी से जन-संपर्क अभियान शुरू कर दिया है। लोगों के बीच जाकर उनका हाल-खबर लेना, समस्याओं को सुनना तथा उन समस्याओं का हल निकालना, आदि विषयों पर काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों को लेकर सोमवार को कुर्सी विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी से सम्भावित प्रत्याशी चौधरी उबैद अहमद ने सोमवार को कुर्सी क्षेत्र के दर्जनों गाँवों में जाकर जन-संपर्क अभियान चलाया व आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने की अपील भी की गई। इस दौरान उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार जनता विरोधी है और पूर्ववर्ती सपा सरकार द्वारा किये गये विकास कार्या का बखान किया। श्री चौधरी ने आगे कहा कि सपा सरकार में सभी वर्गों को लाभ मिला। वहीं भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए उबैद चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान है। किसानों को उनके उपज का सही मूल्य नही मिल पा रहा है। सरकार पूंजीपतियों को अपने गोद में बैठाये हैं और गरीब दर-दर की ठोकरे खा रहा है। प्रदेश में पूरी तरह से जंगलराज कायम है। महिलाएं भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा प्रताणित हुई हैं तथा महिलाएं अपने को सरकार में असुरक्षित महसूस कर रही है। उनकी सुरक्षा की तरफ सरकार का ध्यान नहीं जा रहा हैं। बहु-बेटियां कहीं पर भी अकेले जा नही सकती है। उनको इस समय डर के साये में रहना पड़ रहा है। लेकिन जनता अब बदलाव चाहती है और 2022 के चुनाव में इस सरकार का सपूड़ा साफ होना तय है। इसके आगे उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता ने अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का मन बना लिया है। और हमारा पूरा प्रयास रहेगा कि हम 2022 के विधानसभा चुनाव हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाकर उ.प्र. की जनता को एक बार फिर सिर उठाकर जीने का मौका दें और विकास की एक अनूठी मिसाल कायम करें। इस मौके पर मुख्य रूप से सपा नेता बब्बी खान, असलम, मो. अमन, इस्लामुद्दीन, दिलीप कुमार, प्रमोद कुमार, मंशाराम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहें।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

 

Don`t copy text!