भाजपा का नियंत्रण सदस्यता अभियान जारी
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के क्रम में मंगलवार को विधानसभा जैदपुर के अंतर्गत मसौली मंडल के शक्ति केंद्र करपिया के बूथ संख्या 121 बुधवारा पर व शक्ति केंद्र मसौली के बूथ संख्या 229 ज्योरी पर सदस्यता अभियान की शुरुवात जिले के लोकप्रिय सांसद उपेन्द्र सिंह रावत के द्वारा की गयी। उक्त शक्ति केन्द्रों पर सदस्यता अभियान के अंतर्गत नए सदस्य बनाए गए तथा पुराने सदस्यों का सत्यापन कार्य किया गया। इस अवसर पशुपति सिंह, संतराम, विनीत वर्मा, सतीश विष्वकर्मा, प्रवीर कुमार मिश्रा, मात्त दत्त मिश्रा, रमाशंकर मिश्रा, दीन बंधू वर्मा, शिव कुमार शर्मा सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

