अधेड़ ने दुकान के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या ……
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
सफदरगंज । सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम उधौली में एक अधेड़ ने अपनी दुकान के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना सफदगंज क्षेत्र के अन्तर्गत उधौली गांव के निवासी संतोष कुमार वर्मा पुत्र राम नरेश का शव संदिग्ध परिस्थियों में दुकान के अंदर लटकता मिला। मृतक की पत्नी बबिता ने बताया कि ये अक्सर दुकान बन्द करके दुकान का सामान लेने चले जाते थे और देर में लौटते थे आज भी मुझे लगा कि सामान लेने गये है और देर तक नही आये तो आस पास पता करने लगी पता न चलने पर दुकान का शटर खोला तो देखा कि संतोष का शव छत के छल्ले से लटकता मिला। इस घटना की सूचना अन्य परिवारीजनों को दी मौके पर पहुंचे परिवारीजनों इस घटना की सूचना थाना सफदरगंज पर पहुंची सफदरगंज की पुलिस को मृतक के भाई श्रवण कुमार ने बताया कि संतोष दौरे की बीमारी से ग्रसित था अक्सर उल्झन पैदा होती रहती थी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि उधौली गांव में एक व्यक्ति ने अपनी दुकान के अन्दर फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली है जांच की जा रही हैं।

