धान क्रय केन्द्र का एडीएम ने किया निरीक्षण
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। अपर ज़िलाधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारी सदर के साथ सोमवार को नवीन मण्डी स्थित धान क्रय केंद्र खाद्य विभाग के मण्डी द्वितीय,मण्डी समिति एवं पीसीएफ का औचक निरीक्षण किया। तीनों क्रय केंद्रों पर कृषकों से नियमानुसार ख़रीद कार्य सम्पादित किया जाता पाया गया, मौके पर क्रय प्रभारी उपस्थित मिले। अपर जिलाधिकारी ने क्रय कार्य को नियमानुसार टोकन व्यवस्था का पालन करते हुए तेज़ करने एवं कृषकों के मानकानुसार समस्त धान का क्रय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। तत्पश्चात् अपर जिलाधिकारी द्वारा खाद्य विभाग के बुढवल धान ख़रीद केंद्र का भी औचक निरीक्षण किया गया।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

