शाइन सिटी के निदेशक द्वारा नई कंपनी बनाकर लोगो के साथ की जा रही है ठगी

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

किसी भी ठग को नहीं बख्शा जाएगा : आशु चौधरी

बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन भानु के प्रदेश प्रभारी आशु चौधरी द्वारा लगातार गरीब व मजदूर लोगों की आवाज उठाई जा रही है। वही आज आशु चौधरी द्वारा मैक्स इंफ्रा वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड जिसका ब्रांड नाम मैक्स इंफ्रा है। उसके खिलाफ आवाज उठाई गई कंपनी के प्रमुख निदेशक गुलाम नबी खान, अहमद नबी खान, मोहम्मद गुलरेज खान, माधवेंद्र पोरवाल व अब्दुल खली है तथा इसका पता 27/6-1 राजा राम मोहन राय मार्ग कृषि भवन के सामने हजरतगंज लखनऊ में है। आशु चौधरी ने बताया यह कंपनी लोगों को फ्लैट प्लॉट व रो हाउसेस जैसी सेवाएं प्रदान करती है जोकि रियल स्टेट उद्योग केअंतर्गत आता है। गुलाम नबी खान को 9 दिसंबर 2014 को शाइन सिटी बिल्डर प्राइवेट लिमिटेड का निदेशक नियुक्त किया गया था। साइंस सिटी 10 लाख पीड़ित परिवारों का करीब 60 हजार करोड रुपए लेकर फरार है। वहीं आपको यह भी बता दें कि साइंस सिटी बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड का पंजीकृत पता प्लॉट नंबर 38 आशियामाउ न्यू हैदरगंज टेंपल रोड लखनऊ यूपी है वही गुलाम नबी खान को 24 फरवरी 2015 को इमराह बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड का निदेशक भी नियुक्त किया गया। था गुलाम नबी खान को 30 अक्टूबर 2013 को रॉयल इंफ्रा हाइट प्राइवेट लिमिटेड का भी निदेशक नियुक्त किया गया था। गुलाम नबी खान उपरोक्त सभी रियल एस्टेट कंपनियों में डायरेक्टर है। इसके साथ गुलाम नबी खान अपनी रियल एस्टेट साइटों में लगातार सरकारी जमीनों पर कब्जा करके प्लॉटिंग कर रहे हैं। गुलाम नबी खान गांव चौकीला परगना प्रतापगढ़ तहसील नवाबगंज जनपद बाराबंकी में लगातार आकर्षक जमीनों जो नाला प्रति ऊसर बंजर वन भूमि के रूप में दर्ज हैं पर लगातार प्लाटिंग करके सरकार को राजस्व क्षति पहुंचा रहे हैं। ग्राम चौकीला परगना प्रतापगढ़ तहसील नवाबगंज जनपद बाराबंकी में खाता संख्या 401, खसरा 14, 10, 80, 108, 141, 142, 200, 227, 239, 246, 772, 796, 806, 815, 854 नाले की जमीन खाता संख्या 398 खसरा नंबर 17, 72 का 75 का कि वन भूमि खाता संख्या 395 खसरा संख्या 59, 159, 210-260, 294, 376 का 445, 488, 494 धारा 508 531 563 का 830 की नवीन परती जमीन पर इसके अलावा खाता संख्या 413, 33, 399 बंजर जमीन पर गुलाम नबी खान ने जमीन पर कब्जा करके अपनी रियल स्टेट कंपनी द्वारा प्लॉटिंग करा रखी है आपको यह भी बता दें कि माननीय उच्च न्यायालय ने सिविल अपील 4787 वर्ष 2001 हिच लाल तिवारी बनाम कमला देवी में जस्टिस सैयद शेख अहमद कादरी और जस्टिस एसएन पुखन ने निर्णय दिया था कि गैर सरकारी जमीनों के व्यवहार की सुरक्षा करना सरकार का दायित्व है वन भूमि तालाब प्रति बंजर इकोलॉजिकल सिस्टम में बैलेंस बनाए रखने के लिए आवश्यक है। इसीलिए उनकी सुरक्षा करना सरकार का दायित्व है गुलाम नबी खान ने न केवल माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करके अपने फायदे के लिए सरकारी जमीनों के प्रारूपों के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। बल्कि शाइन सिटी जैसी कंपनियों में डायरेक्टर होते हुए भी सरकारी जमीनों को कूट रचित अभिलेखों के जरिए अपने ग्राहकों को बेच कर रहे हैं। उन्होंने बताया गुलाम नबी खान द्वारा अभी तक करीब 10 हजार ग्राहकों द्वारा कई करोड़ रुपए ठग लिए गए प्रदेश प्रभारी आशु चौधरी द्वारा प्रशासन से यह मांग की गई है की गुलाम नबी खान व उनकी कंपनी द्वारा चलाए जा रहे गोरखधंधे को जल्द से जल्द बंद करवाने की ठोस कार्यवाही कर इन सभी धोखाधड़ीओ को जेल भेजने की कार्यवाही करें। वहीं भारतीय किसान यूनियन प्रदेश प्रभारी आशु चौधरी द्वारा या मांग की गई है जल्द से जल्द उल्फत कंपनियों को बंद करा कर इनकी निदेशकों को जेल भेजा जाए वही जितने भी कंपनी के निवेशकों से पैसा ठगा गया है। उन्हें वापस कराया जाए आशु चौधरी द्वारा यह भी कहा गया है कि भारतीय किसान यूनियन भानु लगातार किसान व मजदूर भाइयों की आवाज को बुलंद करता रहेगा। आशु चौधरी ने बताया कि ऐसी कई सारी ठग कंपनियां और भी है। जिनके बारे में हम मीडिया को जल्द से जल्द रूबरू करवाएंगे अगर प्रशासन हमारी मांग को पूरा नहीं करता है। हम धरना प्रदर्शन के लिए विवश होंगे जिसका पूर्ण जिम्मेदार प्रशासन होगा।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!