पेंषन बहाली को राज्यकर्मचारियों ने निकाला पैदल मार्च
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677
बाराबंकी। प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर पुरानी पेंशन बहाली ग्यारह बिंदुओं समेत विभिन्न माँग को लेकर संयुक्त संघर्ष संचालन समिति (एस-4) का एक दिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन किया। गुरुवार को गन्ना संस्थान में पूर्व सुनियोजित धरना प्रदर्शन में शामिल लोगों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापित एक मांगपत्र जिला प्रशासन के माध्यम से सौंपा। प्रांतीय संयोजक सुशील कुमार पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित धरना प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह ने किया। जिनके नेतृत्व में गन्ना संस्थान परिसर से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया। संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने एक बार फिर पुरानी पेंषन बहाली की आवाज को प्रमुखता से उठाया। उन्होने ज्ञापन के माध्यम से सरकार से प्रदेष में विभागों के निजीकरण व आउटसोर्सिंग के माध्यम से भर्ती किये जाने पर रोक लगाने का आवाहन किया। इसके साथ ही कोरोना काल में मृतक षिक्षक कर्मचारी व अधिकारी की तैनाती के दौरान मृत्यु होने पर आश्रितों को 50 लाख अनुग्रह राषि व नौकरी प्रदान की जाये। जिसमें मुख्य रूप से प्राथमिक शिक्षक संघ, शिक्षामित्र संघ, सिंचाई संघ, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, मृतक आश्रित संघ, मदरसा अरबिया कर्मचारी एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं विशाल संख्या में समस्त संगठनों के कर्मचारी उपस्थित रहे। धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से संयोजक उमानाथ मिश्र, कोषाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, देवेंद्र द्विवेदी, प्रमोद सिंह, किरण विष्वकर्मा, हसीब अहमद, विनोद वर्मा संयोजक, अनिल सिंह महासचिव, अभिषेक सिंह जिला मीडिया प्रभारी श्याम किशोर बाजपेई, आलोक शुक्ल सहित सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

