सपा नेता बृजेश मिश्रा का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ मोहम्मद अतीक की रिपोर्ट थाना क्षेत्र असंद्रा 787049566

युवजन सभा के जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किए गए

हैदरगढ़ बाराबंकी। सुबेहा क्षेत्र के पूरे सोहगौरा मजरे रोहना मीरापुर गांव में समाजवादी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष पवन तिवारी द्वारा एक स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें समाजवादी युवजन सभा के जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किए गए सपा नेता बृजेश मिश्रा का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता एवं पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे। अपने स्वागत से अभिभूत श्री मिश्रा ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है उसे वह पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे तथा पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार की उपलब्धियां जन जन तक पहुंचाते हुए आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में पूरी ईमानदारी से अपना सहयोग देंगे। प्रदेश सचिव वेद प्रकाश बाजपेई ने कहा कि ब्रह्मणों का सम्मान सिर्फ समाजवादी पार्टी में ही सुरक्षित है श्री मिश्रा के इस मनोनयन से पार्टी को एक नई मजबूती मिलेगी तथा इनके नेतृत्व में ज्यादा से ज्यादा ब्राह्मणों को पार्टी से जोड़ने का काम किया जाएगा। इसके अलावा सभा को युवजनसभा के प्रदेश सचिव पंकज यादव, प्रबुद्ध सभा के विधानसभा अध्यक्ष प्रेम नाथ तिवारी, अनिल तिवारी, कुल्लुर सिंह आदि ने भी संबोधित करते हुए पार्टी से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए अपील की। स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जगदीश मिश्र, बबलू तिवारी, शुभम तिवारी, राधे लाल यादव, अमितेश दीक्षित, रामबाबू शुक्ला, अमन तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ मोहम्मद  अतीक की रिपोर्ट थाना क्षेत्र असंद्रा 787049566

Don`t copy text!