जिलाधिकारी डॉ0 आदर्श सिंह के निर्देश पर ग्राम निगरानी समितियों को अलर्ट
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
मसौली बाराबंकी। कोरोना संक्रमण और ओमिक्रान के बढ़ते मामलों की आशंका के चलते जिलाधिकारी डॉ0 आदर्श सिंह के निर्देश पर फिर से ग्राम निगरानी समितियों को अलर्ट कर दिया है। बुधवार की खण्ड विकास अधिकारी डॉ0 संस्कृता मिश्रा की देखरेख में ग्राम पंचायतों में निगरानी समिति के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
बताते चलें कि पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण के बाद गांवों में निगरानी समितियों का गठन किया गया था, जो ग्रामीणों को जागरूक करने के साथ ही बाहर से आने वाले लोगों की निगरानी करती थी। अब फिर से कोरोना व ओमिक्रान के बढ़ते मामलों के चलते निगरानी समितियों को अलर्ट कर दिया गया है। पंचायत भवन बड़ागांव में ग्राम प्रधान नूर फातिमा की अध्यक्षता में आयोजित ग्राम निगरानी समिति में ग्राम पंचायत सचिव मो0 आकिब जमाल ने निगरानी समिति के सदस्यों को ओमिक्रान के बारे में जानकारी दी और शासन की गाइड लाइन के अनुरूप निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पहले की तरह ग्रामीणों को शारीरिक दूरी, मास्क लगाने और साफ-सफाई रखें। उन्होंने कहा कि कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रोन देश में तेजी से फैल रहा है। आसपास के जिले में ओमिक्रोन के मरीज सामने आने लगे हैं। इसी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ओमिक्रोन को लेकर स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त करने में जुटा है।
इसके अलावा ग्राम पंचायत मसौली, गुरेला, भयारा, रजाईपुर, सफदरगंज, चंदवारा, दादरा सहित समस्त ग्राम पंचायतों में ग्राम निगरानी समितियों की बैठक कर पुनः गठन किया गया।
इस मौके पर बीट आरक्षी आमीन मोहम्मद, एएनएम प्रतिभा देवी, कोटेदार सरिता वर्मा, कहकन्शा खान, आशा बहु वन्दना वर्मा, विनोद कुमारी, अंजू रस्तोगी, रेशमा देवी, विमला देवी, गायत्री देवी, सरोज गुप्ता, सुमन गुप्ता, गुड्डी गुप्ता,श्वेतलता श्रीवास्तव, प्रमिला श्रीवास्तव, गंगाजलि मौर्य सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

