टिकैतनगर पुलिस के जवानो ने निकाला फ्लैगमार्च

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ मोहम्मद वसीम कुरेशी की रिपोर्ट दरयाबाद बाराबंकी:7874257456

टिकैतनगर,बाराबंकी। आदर्श नगर पंचायत टिकैतनगर में शनिवार को विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस विभाग की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया। इसमें पैरामिल्ट्री फोर्स, पुलिस के आलाधिकारी और पुलिस थानों में तैनात पुलिस फोर्स को शामिल किया गया है। दूसरी ओर शहर की सड़कों पर पुलिस की टुकड़ियों को देखकर लोगों ने अपने आप को सुरक्षित समझा। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार त्रिपाठी नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च कोतवाली टिकैतनगर से शुरू हुआ। जो नगरपंचायत के अलग-अलग हिस्सों से होता हुआ कस्बा इचौली व अगल बगल के गाँव से होकर पुनः टिकैतनगर में समाप्त हुआ। जबकि इस दौरान रास्ते में आने वाली मार्केटों में पुलिस टुकड़ियों ने पैदल फ्लैग मार्च निकाला नगर पंचायत में लोगों को पुलिस की कार्यप्रणाली के प्रति जागरूक करवाया। शनिवार को इस फ्लैग मार्च में सैन्यबलों और पुलिस के जवानों ने हिस्सा लिया, जिसका मकसद लोगों के अंदर डर को खत्म करने और शहर में अमन कानून की स्थिति को बरकरार रखने का संदेश देना था। इसके साथ ही लोगों से अपील की है कि अगर कोई व्यक्ति या चीज संदिग्ध मिलती है तो इसकी सूचना तुरन्त पुलिस को दें।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ मोहम्मद वसीम कुरेशी की रिपोर्ट दरयाबाद बाराबंकी:7874257456

 

Don`t copy text!