यूपी चुनाव 2022: कांग्रेस ने जारी की दूसरी सूची, 41 में से 16 महिला प्रत्याशी

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए दस फरवरी से सात चरण में होने वाले मतदान के लिए कांग्रेस ने जोरदार तैयारी की है। कांग्रेस ने 403 सीट में से 40 प्रतिशत सीट महिलाओं को देने का फैसला किया है। कांग्रेस ने तीसरे चरण के मतदान के लिए गुरुवार को अपनी दूसरी सूची जारी की है। 41 प्रत्याशियों की सूची में 16 महिलाएं हैं।उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 125 प्रत्याशियों की जो पहली सूची जारी की थी, उसमें 50 महिलाओं को टिकट दिया गया था। गुरुवार को जारी की गई 41 प्रत्याशियों की सूची में 16 महिला उम्मीदवारों के नाम हैं। अलीगढ़ खैर से मोनिका सूर्यवंशी, छर्रा से अखिलेश शर्मा और इगलास से प्रीति धनगर को प्रत्याशी बनाया है।

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

Don`t copy text!