संजय सेतु पर ज्वाइन्टरो में आई दरारें, कभी भी बड़ी घटना घटित हो सकती है घाघरा घाट के संजय सेतु पर
रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
यदि प्रशासन समय रहते नहीं चेता तो हो सकती है बड़ी घटना

बहराइच लखनऊ बहराइच नेशनल हाईवे के मध्य घाघरा नदी पर बने संजय सेतु पुल पर ज्वाइटरो में बड़ी बड़ी दरार आ जाने के कारण वाहन के आवागमन मैं काफी दिक्कतें होती हैं पुल के संरक्षण सुरक्षा व मरम्मत कार्य में लगे जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारियों की अनदेखी के चलते खराब मौसम व पुल पर बने दरारों की वजह से का किसी अनहोनी होने का संकेत दे रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद बाराबंकी हुआ बहराइच के सीमा पर बने घाघरा नदी के पुल के मरम्मत का कार्य नहीं किए जाने के चलते उसमें बड़ी-बड़ी दरारें आ गए जिससे उस दरार से नीचे का पानी भी दिखने लगा है।उन दरारों में बड़ी-बड़ी लोहे की रॉड से निकली हुई है,जिसके चलते पुल पार करने वाले वाहनों के टकराव होने से धमक होता है। लोहे की रॉड से वाहन के पंचर होने की संभावना अधिक बनी हुई है। यदि ऐसा हुआ तो सड़क हादसे के साथ वाहन अपना संतुलन खो कर नदी में गिर सकते हैं, जिसके चलते हुए एक बहुत बड़ी घटना घटित हो सकती है।
रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

