अल्पसंख्यक सभा के जिला कोषाध्यक्ष षमीम चौधरी नियुक्त
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। सोमवार को सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता में वरिष्ठ पदाधिकारियों की एक बैठक जिला कार्यालय पर आहूत हुई। जिसमें जिले के अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष इंतखाब आलम नोमानी ने शमीम चौधरी को अल्पसंख्यक सभा का जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया उपस्थित पदाधिकारियों ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज और अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष इंतखाब आलम नोमानी ने मनोनयन पत्र देकर शमीम चौधरी को पार्टी की जिम्मेदारियों से अवगत कराया। इस अवसर पर प्रीतम सिंह, वीरेंद्र प्रधान, कपिल वर्मा, आकाश वर्मा, करण कुमार मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

