उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हरियाणी तड़का, कांग्रेस के स्टार प्रचारक होंगे पूर्व सीएम हुड्डा और उनके पुत्र दीपेंद्र

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में हरियाणावी तड़का भी दिखेगा। हरियाणाा के कांग्रेस नेता भी उत्‍तर प्रदेश के चुनाव में जलवा दिखाएंगे। उत्तर प्रदेश में पांच चरणों में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में हरियाणा से सिर्फ दो नाम शामिल किए गए हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके सांसद बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्डा शामिल हैं। भूपेंद्र हुड्डा की पहचान किसान व जाट नेता के रूप में है, जबकि उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा की युवाओं में स्वीकारोक्ति है।कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा केंद्रीय चुनाव आयोग को भेजी गई स्टार प्रचारकों की सूची में भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम नौवें स्थान पर और राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम 20वें स्थान पर है। हरियाणा से इन पिता-पुत्रों के अलावा किसी दूसरे कांग्रेस नेता को स्टार प्रचारकों की सूची में नहीं रखा गया है। पहले चार स्थानों पर सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नाम हैं। गुलाम नबी आजाद और अशोक गहलोत के बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सचिन पायलट के बाद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के नाम स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किए गए हैं।

Don`t copy text!