धूमधाम से मनाया गया सांसद उपेंद्र का 51वां जन्मदिन

https://www.smnews24.com/?p=4127&preview=true

बाराबंकी। सांसद उपेंद्र सिंह रावत का 51 वां जन्मदिन शुक्रवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जहां केक काटा वही गरीबों में कंबल व वस्त्र वितरण किया गया। शहर के देवा मार्ग स्थित नवीन सिंह राठौर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर भाजपा सांसद उपेंद्र सिंह रावत का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया। कार्यक्रम में सांसद के निजी सचिव दिनेश चंद्र रावत ने कहा कि भाजपा सांसद निरंतर ही गरीबों के हित के लिए कार्य करते रहते हैं। इसके लिए वह गांव-गांव जाकर जहां लोगों को दर्द सुनते हैं वहीं अधिकारियों को निर्देश देते हुए प्रत्येक पीड़ित की हर समस्या का त्वरित निस्तारण करे। सांसद इस समय जनपद से बाहर है लेकिन इसके बावजूद जनता उनके काफी उत्साहित है इसी को लेकर कार्यकर्ता सांसद का जन्मदिन मना रहे है। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के रेलवे स्टेशन बस स्टेशन समेत कई प्रमुख स्थानों पर जाकर गरीबों में कंबल, अंग वस्त्र का वितरण किया गया। इस मौके पर अधीर सिंह आशीष दीक्षित, दीपू सिंह, प्रभाकर शुक्ला अनुज वर्मा, राहुल द्विवेदी, राजेंद्र वर्मा मोहम्मद हसीब इरशाद खान चंकी, आकाश वर्मा, रामकिशोर, पुष्पेंद्र शुक्ल आदि मौजूद रहे।

Don`t copy text!