चुनाव: युवाओं के लिए लाएंगे 60 लाख रोज़गार: अरविंद मौर्य

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

प्रेसवार्ता में बोले भाजपा के सदर प्रत्याशी

बाराबंकी। भाजपा ने जिले की सभी छह सीटों पर अपने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। इसी क्रम में सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अरविंद मौर्य ने अपने आवास पर एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए भाजपा के कद्दावर नेता व सदर विधानसभा प्रत्याशी अरविंद मौर्य ने कहा कि मोदी सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लोकसभा में आज वित्त वर्ष 2022-23 का बजट पेश किया गया है। इसी विषय पर इस प्रेसवार्ता का आयोजन किया जा रहा है। अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होने आगे कहा कि यह एक प्रगतिशील उपयोगी बजट है। जो सभी वर्गों, विशेषकर किसानों, महिलाओं एवं युवाओं को लाभान्वित करता है। श्री मौर्य ने आगे कहा कि एमएसपी जैसी महत्वपूर्ण घोषणाएं किसानों की आय को दोगुनी करेंगी, युवाओं के लिए 60 लाख रोजगार, मिशन शक्ति जैसे महिला सशक्तिकरण के उपाय देश और उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देंगे, जिससे देश समृद्धि की ओर अग्रसर होगा। उन्होंने कहा कि आज का बजट सभी वर्गाे के लिये बहुत फायदा पहुंचाने वाला लाभकारी बजट है। अगर गरीब के बारे में सबसे अधिक किसी सरकार ने किया है या किसी ने सोचा है तो वह मोदी सरकार ने किया है। इस बजट से ग़रीबों के जीवन में खुशहाली लाने का प्रयास किया गया है। इसके पश्चात सदर विधानसभा प्रत्याशी अरविंद मौर्य ने जानकारी दी कि बुधवार 11ः30 बजे जिले की सभी विधानसभा में पीएम मोदी की वर्चुअल मीटिंग आयोजित की जायेगी। जिसमे प्रधानमंत्री द्वारा बजट पर बूथ स्तर तक के पदाधिकारी भाग लेंगे। इस मौके पर मुख्य रूप से विजय आनंद बाजपाई, संदीप गुप्ता, उत्कर्ष मौर्य, रवि, सुंदरलाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहें।

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

 

Don`t copy text!