लता जी ने बापू के भजनो को अमर कर दिया: राजनाथ स्वर कोकिला को संगीत प्रेमियांे ने दी श्रद्धांजलि

अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

बाराबंकी। सात दशकों तक अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाली भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर गांधी जयंती समारोह ट्रस्ट परिवार ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। गांधी भवन में आयोजित शोकसभा की अध्यक्षता कर रहे गांधीवादी चिंतक राजनाथ शर्मा ने कहा कि लता जी ने अपनी आवाज के जादू से देश ही नहीं पूरी दुनिया में पहचान बनायी। चाहे वह देशभक्ति गीत हो या, भजन अथवा अन्य फिल्मी गीत हो, वह इन गीत-संगीत के माध्यम से सदियों तक जीवित रहेगी। उन्होंने महात्मा गांधी के भजनों को अपनी आवाज देकर उन्हें अमर कर दिया। संगीत प्रेमी जमील उर रहमान ने कहा कि जीवन के हर पहलू को अपने गानों से बयां करने वाली स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन से संगीत के एक युग का अवसान हो गया। समाजसेवी विनय कुमार सिंह ने कहा कि भारत रत्न लता मंगेशकर ने भारतीय शास्त्रीय संगीत से विश्व को परिचित कराया। ऐसी प्रतिभाएं युगों युगों में एक होती है। इस मौके पर हाजी सलाहउद्दीन दीदवाई मृत्युंजय शर्मा, साकेत मौर्य, पाटेश्वरी प्रसाद, सत्यवान वर्मा, अशोक जायसवाल, पी.के सिंह, रंजय शर्मा, श्रीनिवास त्रिपाठी, मनीष सिंह, राजेश यादव, मो अदीब इकबाल, अनिल यादव आदि प्रशंसकों ने भी भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

Don`t copy text!