जनता का राज होगा, भ्रष्टाचार साफ होगा: हर्षित राजकुमार
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
हर घर दस्तक अभियान में मौजूद रहे युवा नेता अविरल सिंह
बाराबंकी। अरविंद सिंह गोप कराएंगे दरियाबाद का चौमुखी विकास। समाज की सेवा ही समाजवादी पार्टी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का मिशन है। समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही जन कल्याणकारी योजनाएं चलायी जाएंगी जिनमें क्रमशः 300 यूनिट बिजली फ्री, महिलाओं को प्रतिवर्ष 18000 रुपए, कृषि ऋण का ब्याज मुफ्त, आदि सम्मिलित हैं। उक्त विचार समाजवादी पार्टी के युवा नेता व समाजसेवी हर्षित राजकुमार ने 270 विधानसभा दरियाबाद के बनीकोडर ब्लॉक की दर्जनों ग्रामसभाओं में हर-घर दस्तक अभियान के तहत व्यक्त किये। श्री राजकुमार ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही जनता का राज होगा और भ्रष्टाचार प्रदेश से साफ होगा। इसी क्रम में बोलते हुए युवा नेता अविरल सिंह ने वर्तमान भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार में सिर्फ और सिर्फ बड़े-बड़े पूंजीपतियों एवं उद्योगपतियों की ही सुनवाई है, ग़रीबों और पिछड़ों के लिए तो इस सरकार ने कुछ किया ही नहीं। इस सरकार में किसी भी गरीब भाई का भला नही हुआ। परंतु आगामी विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनने पर सभी वर्गों को एक साथ लेकर विकास की एक अनूठी मिसाल कायम की जाएगी। इसके साथ-साथ सभी ग्राम सभाओं में जनता से अरविंद सिंह गोप के समर्थन में आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से विपिन सिंह, सूरज लाल यादव, मो. फ़ैज़, राजेश सिंह, शिव लाल रावत, जगपाल रावत, मिसबाहउल, राहिल एडवोकेट, फुजैल अंसारी, देवी दयाल यादव, डॉ. अंजनी यादव, लालजी वर्मा सहित समस्त सपाई व कार्यकर्ता मौजूद रहें।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

