दरियाबाद में ओवैसी की आवाज को बुलंद कर रहे है मुबश्शिर

एसएम न्यूज 24 टाइम्स के अब्दुल मुईद के साथ सुहैल अहमद अंसारी की रिपोर्ट

एआईएमआईएम की पतंग उड़ा रहे हैं गांव-गांव, विपक्षी दलों में खलबली

बाराबंकी। शोषित वंचित समाज एक हो जाओ, पिछड़ों व दलितों को राजनैतिक हिस्सेदारी की आवाज बुलंद करने वाले एआईएमआईएम के अध्यक्ष ओवैसी की आवाज बनकर दरियाबाद के प्रत्याशी गांव-गांव, जय-भीम, जय-मीम का नारा बुलंद कर रहे हैं, राजनीति में पिछड़ों को जागरूक कर रहे हैं। मुबश्शिर अहमद के जनसम्पर्क से अन्य राजनैतिक पार्टियों की नींद हराम हो गई है, और पूरे दरियाबाद विधान सभा में मुबश्शिर-ओवैसी की ही चर्चा हो रही है। वहीं कई विरोधी दलों में हड़कम्प मच हुआ है और सनसनी फैल गई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार दरियाबाद के एआईएमआईएम के प्रत्याशी ने जब से दावेदारी पेश करते हुए चुनावी मैदान में कूदें हैं तब से अन्य दलों के साथ-साथ प्रशासन भी सक्रिय हो गया है, उनके काफिले पर पल-पल की नजर रखी जा रही है और हद तो यहां तक हो गई कि उनकी आवाज को रोकने के लिए उनकी गाड़ी को दरियाबाद में सीज कर थाने में बंद कर दिया, लेकिन फिर भी मुबश्शिर के हौसलों में कमी नहीं आई है, और ज्यादा ऊर्जावान होकर जनता तक पहुंच रहे हैं।
दरियाबाद विधान सभा में लगभग एक दर्जन प्रत्याशी है किन्तु इकलौते मुबश्शिर ही दलितों और मुस्लिमों का प्रतिनिधित्व करने के लिए दिन रात एक किये हुए हैं। एआईएमआईएम का जन सम्पर्क अभियान को देखकर अन्य प्रत्याशी सदमें में आ गये हैं। वैसे सबसे ज्यादा मिलनसार व सबके सुख दुख मंे शामिल होने वाले प्रत्याशी को जनता भरपूर सहयोग मिल रहा है।

जातिवाद की फसल जनता काटकर खत्म करेगी: मुबश्शिर

मुबश्शिर ने कहा कि मौजूदा विधायक सतीश शर्मा द्वारा बोई गई जातिवाद की सियासत को इस बार जनता काटकर नेस्तानाबूद कर देगी। चुनाव को लेकर कई पार्टियों के नेताओं की धड़कने बढ़ गई हैं। वही एआईएमआईएम प्रत्याशी अकेले लोहे के लिए सक्षम है। विपक्षी पार्टियों में आपस में भितरघात चल रहा है कई नेताओं का आपस मंे घमासान मचा हुआ है जिसका असर चुनाव में साफ तौर से देखने को मिल रहा है।एसएम न्यूज 24 टाइम्स के अब्दुल मुईद के साथ सुहैल अहमद अंसारी की रिपोर्ट

Don`t copy text!