सतरिख पुलिस द्वारा एक अभियुक्त गिरफ्तार,मारफीन बरामद-

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

बाराबंकी थाना सतरिख पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 75 ग्राम अवैध मारफीन बरामद-

जनपद बाराबंकी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध एवं विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 11.02.2022 को थाना सतरिख पुलिस द्वारा अभियुक्त विनोद कुमार सिंह पुत्र दशरथ सिंह निवासी पलौली थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी को करौदी मोड़ पुलिया के पास ग्राम करौदी खुर्द से गिरफ्तार किया गया। तलाशी में अभियुक्त के पास से 75 ग्राम अवैध मारफीन बरामद किया गया। इस सम्बन्ध में थाना सतरिख पर मु0अ0सं0 69/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

 

Don`t copy text!