असलहे व कारतूस के साथ तीन बदमाष गिरफ्तार
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ मोहम्मद अतीक की रिपोर्ट थाना क्षेत्र असंद्रा 787049566
बाराबंकी। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापा मार करके तीन बदमाशों को धर दबोचा। इन लोगों के पास से पुलिस ने अवैध असलहे व कारतूस बरामद किये। आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके तीन बदमाशों को पुलिस ने जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, बीती रात थाना लोनीकटरा प्रभारी विश्वनाथ प्रसाद यादव ने मुखबिर की सूचना पर गुरुदयालपुरवा रेलवे क्रासिंग के पास छापा मार करके शातिर बदमाश जमाल पुत्र जान मोहम्मद निवासी ग्राम नया का पुरवा मजरे भितरी को गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध असलहा व कारतूस बरामद किया। जमाल के ऊपर थाना लोनीकटरा में आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमें पंजीकृत हैं। वहीं रामसनेहीघाट पुलिस ने शनिवार सुबह मुखबिर की सूचना पर दिलौना मोड़ के पास से लवकुश पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम ताला मजरे मालिनपुर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक अवैध असलहा व दो कारतूस बरामद किये। जबकि कोतवाली हैदरगढ़ प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार वर्मा ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम सराय चौबे के पास इसी गांव के रहने वाले संदीप गौतम पुत्र राम प्रकाश को गिरफ्तार कर इसके पास से अवैध असलहा बरामद किया।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ मोहम्मद अतीक की रिपोर्ट थाना क्षेत्र असंद्रा 787049566

