समाजवादी नेता अरविंद सिंह गोप ने कई चौपालों को किया संबोधित

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

बनीकोडर, बाराबंकी। 270 विधानसभा दरियाबाद के पूर्व कैबिनेट मंत्री कदावर नेता अरविंद सिंह गोप का शनिवार को ग्राम सभा अहमदपुर में समाजवादी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से, अंग वस्त्र भेट कर भव्य स्वागत किया। सनौली ,देवकली , किठूरी कोटवा सड़क आदि तमाम ग्रामों का भ्रमण एवं नुक्कड़ सभा किया। भ्रमण के दौरान अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप लोग निर्भीक होकर आने वाली 27 तारीख को समाजवादी पार्टी साइकिल निशान पर मतदान करे। 10 तारीख के बाद सपा की सरकार बनेगी। जिसमें गांवो का पूर्ण विकास किया जाएगा ।प्रदेश के सभी किसानों को सिंचाई मुफ्त एवं 300 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी । दिव्यांगों की पेंशन, पंद्रह सौ होगी, अयोध्या में रामायण विश्वविद्यालय खुलेगा, 5 वर्ष में तीन करोड़ युवाओं को रोजगार ,विभागों के खाली पद भरे जाएंगे। 2करोड टेबलेट या लैपटॉप का वितरण होगा। वित्तविहीनो को मानदेय, शिक्षामित्रों को नौकरी , हमारी सरकार बनने पर दी जाएगी ।इस अवसर पर शायर मुन्ना शम्स अहमदपुरी ने शायराना अंदाज में कहा कि ,,,,
ए मेरे भाइयों ए मेरे दोस्तों,
गोशीदा हुई वो तहरीर बदल दो,,

उजड़े हुए गुलशन की तकदीर बदल दो
तुम लोग अगर चाहो तो एक वोट से अपने यूपी० की तकदीर बदल दो ,,,,,

जो खुद को रिश्ता ए जनता से जोड़ लेते है ,
वो फूल काटों के अंदर से तोड़ लेते है ,

और गोप भाई की अजमत तुम्हे नही मालूम
ये पत्थर से भी पानी निचोड़ लेते है ,

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद , तारिक किवाई, पूर्व डीडीसी बिन्नू जायसवाल, डीडीसी चक्खनयादव, ब्लाक प्रमुख राइस, पूर्व डीडीसी दिनेश सिंह, प्रधान हाजी कलीमुद्दीन अहमद , दरियाबाद नवजवान सभा प्रभारी मो0 इमरान , गयासुद्दीन किदवई, मो0 फवाद किदवई, राम नारायन , मास्टर नूरुद्दीन, गुड्डू बीडीसी, मुन्ना बीडीसी , हाजी सिराजुद्दीन अंसारी, हकीमुद्दीन अंसारी, रियाज़ अहमद अंसारी, जलील अहमद अंसारी अफाक , आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

Don`t copy text!