अब यूपी की रोडवेज बसों में सफर होगा और सुरक्षित, कोलिजन अवाइडेंस सिस्टम से हादसों पर लगेगा ब्रेक

आशिष सिंह संवाददाता की रिपोर्ट एसएम न्यूज़24टाइम्स लखनऊ उत्तर प्रदेश

रोडवेज बसों में यात्रियों का सफर और सुरक्षित होगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। परिवहन निगम प्रबंधन बहुत जल्द बसों में ‘कोलिजन अवाइडेंस सिस्टम’ लगाने जा रहा है। यह प्रणाली हादसों के पहले न केवल चालकों को सचेत करेगी बल्कि दुर्घटना की जद में आने से पहले ही बस को रोक देगी। शासन ने हादसों में कमी लाने के लिए लंबे समय से चल रही इस कवायद पर तत्काल अमल करने को कहा है। इस ‘डिवाइस’ को खरीदने के लिए ‘सड़क सुरक्षा निधि से पैसा’ दिया जाएगा। बीते दिनों मुख्य सचिव के साथ शासन में हुई बैठक के बाद इस पर अंतिम निर्णय लिया गया है। चुनाव आचार संहिता हटते ही रोडवेज बसों में इस प्रणाली को लगाने का काम शुरू हो जाएगा। इसी वित्तीय वर्ष में इसे लगाया जाना है।परिवहन निगम प्रशासन ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रधान प्रबंधक अनग मिश्र ने बताया कि इससे हादसों में कमी आएगी। यह तकनीकी काफी हद तक कारगर साबित होगी। इसे लेकर लंबी दूरी की बसों को चिह्नित किया गया है। प्रथम चरण में रोडवेज बेड़े की 680 बसों में कोलिजन अवाइडेंस सिस्टम लगाया जाएगा। प्रयोग सफल होने के बाद रोडवेज बसों की पूरी फ्लीट में धीरे-धीरे इस डिवाइस को लगाया जाएगा।

आशिष सिंह संवाददाता की रिपोर्ट एसएम न्यूज़24टाइम्स लखनऊ उत्तर प्रदेश

Don`t copy text!